Traffic Tail

राज्य सरकार के दो वर्ष: प्रभारी मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने विकास रथों को दिखाई हरी झंडी

राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रमों की शुरुआत शनिवार को हुई। इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बीकानेर के सातों विधानसभा क्षेत्रों में योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विकास रथों को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह रथ, राज्य सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और जन कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाएंगी। यह रथ दूरस्थ गांव और ढाणियों तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने गत दो वर्षों में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। यह रथ आमजन तक इनकी जानकारी पहुंचाएंगे। उन्होंने विकास रथों के संचालन की सघन मॉनिटरिंग करने तथा निर्धारित रूट के अनुसार इनका संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला कलेक्टर सहित अन्य उच्च अधिकारी इनकी मॉनिटरिंग करें।

सड़क सुरक्षा की दिलाई शपथ
इस दौरान प्रभारी मंत्री ने परिवहन विभाग द्वारा निकाली गई सड़क सुरक्षा रैली को हरी झंडी दिखाई। राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किया जा रहे हैं। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत ऑटो रिक्शा तथा दुपहिया वाहन चालकों ने रैली के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई। उन्होंने 25 दिव्यांग दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए।

इस दौरान जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179