Traffic Tail

कांग्रेस प्रवक्ता का एक्स अकाउंट बंद हुआ:बोले- भाजपा आवाज को दबाने की कोशिश कर रही, 13 साल पुराने अकाउंट को फर्जी बताया

सीकर जिले के कांग्रेस प्रवक्ता गोविंद पटेल ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) अकाउंट को लॉक किए जाने को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पटेल ने इसे दुर्भावनापूर्ण और लोकतांत्रिक आवाज को दबाने की साजिश बताया है। पटेल ने कहा- 13 साल से एक्टिव उनके वेरिफाई X अकाउंट को झूठे बहाने से फर्जी अकाउंट का आरोप लगाकर बंद किया गया है।

गोविंद पटेल ने कहा- मैं कांग्रेस का अधिकृत कार्यकर्ता और प्रवक्ता हूं। मेरा अकाउंट पार्टी की विचारधारा और जनता की आवाज को सामने लाने के लिए है। यह किसी भी तरह से फर्जी नहीं है। उन्होंने भाजपा पर तानाशाही रवैया अपनाने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाने का आरोप लगाया।

गोविंद पटेल ने भाजपा पर X अकाउंट फर्जी बताकर बंद करवाने के आरोप लगाए हैं।
गोविंद पटेल ने भाजपा पर X अकाउंट फर्जी बताकर बंद करवाने के आरोप लगाए हैं।

पटेल ने कहा- कांग्रेस बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं और भाजपा सरकार की विफलताओं जैसे मुद्दों को उठाती है। तब सत्ताधारी दल उनकी आवाज को रोकने की कोशिश करता है। कांग्रेस पार्टी और इसके कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। हम हर मंच पर जनता के सवाल उठाते रहेंगे और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179