Traffic Tail

टायर गोदाम में लगी आग:रबर सामग्री से भड़की लपटे; लाखों का सामान जलकर राख

पाली जिले के सुमेरपुर में बुधवार दोपहर को एक टायर के गोदाम में अचानक आग लग गई।

आग की लपटे आकाश में कई फीट ऊपर तक उठती रही। सूचना पर सुमेरपुर और शिवगंज से दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। घटना के चलते मौके पर लोगों की भीड़ जुट।

मामला पाली जिले की अंबिका टायर के गोदाम का है। आग में गोदाम में रखे टायर और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई और लाखों रुपए का नुकसान हुआ।

जालोर चौराहे पर उठा घना धुआं, लोग घबराए

घटना सुमेरपुर के जालोर चौराहे स्थित अंबिका टायर गोदाम की है। अचानक गोदाम से धुआं उठता देखकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग सहम गए। कई लोग अपनी दुकानों की सुरक्षा के लिए तुरंत बाहर निकल आए। देखते ही देखते आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।

सुमेरपुर में टायर के गोदाम में आग लगने से जलते टायर।
सुमेरपुर में टायर के गोदाम में आग लगने से जलते टायर।

दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं

घटना की सूचना मिलते ही सुमेरपुर और शिवगंज की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल इंचार्ज संदीप कुमार के नेतृत्व में टीमों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की ऊंची लपटों और रबर सामग्री होने से आग बुझाने में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस ने की भीड़ नियंत्रित

आग की खबर मिलते ही सुमेरपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया ताकि राहत कार्य में बाधा न आए। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा रहे और घटनाक्रम देखते रहे।

लाखों का नुकसान, पूरी सामग्री राख में बदली

जानकारी के अनुसार, आग में गोदाम में रखे टायर और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्राथमिक तौर पर लाखों रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179