Traffic Tail

रेलवे बोर्ड, भारत सरकार ने ZRUCC में महेश जोशी को सदस्य मनोनीत किया

भारतीय रेल यात्रियों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड ने ज़ोनल रेलवे यूज़र्स कंसल्टेटिव कमेटी (ZRUCC) का पुनर्गठन किया है। इस कड़ी में राजस्थान के पाली ज़िले के सुमेरपुर तहसील निवासी श्री महेश जोशी को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। North Western Railway के अंतर्गत विशेष रुचि श्रेणी में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति यात्रियों की सुविधाओं में सुधार, दौड़ती ट्रेनों की संख्या में वृद्धि, स्टेशन आधुनिकीकरण और अन्य रेल सेवाओं को जन-अपेक्षाओं के अनुसार विकसित करने के उद्देश्य से की गई है।ZRUCC के सदस्य मनोनीत किए जाने पर महेश जोशी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा “यह मेरे जीवन का अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है। यह सम्मान मेरे क्षेत्र की जनता का सम्मान है। मैं रेलवे सेवाओं से जुड़ी हर समस्या को प्राथमिकता के साथ रेलवे बोर्ड तक पहुँचाऊंगा और समाधान तक पहुँचाने का संकल्प लेकर काम करूंगा।”
उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के प्रति भी हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।“नेतृत्व का मार्गदर्शन और जनता का विश्वास दोनों मिलकर मुझे और अधिक जिम्मेदार बनाते हैं।”

महेश जोशी ने कहा कि आगामी समय में वे विशेष रूप से निम्न महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य करेंगे
* जवाई बांध(सुमेरपुर) पाली और आसपास के क्षेत्रों के लिए नई एवं अतिरिक्त ट्रेन सेवाएँ
* स्टेशन अपग्रेडेशन व यात्री सुविधाओं में व्यापक सुधार
* रेलवे सुरक्षा व रखरखाव के उच्च मानकों को सुनिश्चित करना
* स्थानीय मांगों को प्राथमिकता के साथ रेलवे बोर्ड के समक्ष रखना
उन्होंने आगे कहा “स्टेशन आधुनिकीकरण, ट्रेनों की उपलब्धता और यात्रियों की सुरक्षा ये तीन लक्ष्य मेरी प्राथमिक सूची में सबसे ऊपर हैं। संपूर्ण राजस्थान के रेल यात्रियों की आवाज़ बनकर, मैं लगातार प्रयासरत रहूंगा।”
श्री महेश जोशी के प्रतिनिधित्व से सुमेरपुर और पाली क्षेत्र में खुशी और उम्मीद का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने विश्वास जताया है कि इस मनोनयन से क्षेत्र के वर्षों पुराने रेल संबंधी विकास कार्यों को रफ़्तार मिलेगी। राष्ट्रीय स्तर की समिति में राजस्थान के एक सक्रिय प्रतिनिधि के रूप में महेश जोशी की नियुक्ति राज्य के रेल विकास के लिए एक निर्णायक कदम मानी जा रही है। आने वाले समय में उनकी भूमिका रेल यात्रियों की उम्मीदों और रेलवे प्रशासन के फैसलों के बीच एक सशक्त सेतु साबित हो सकती है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179