Traffic Tail

CM बोले- 1 लाख 56 हजार नौकरियां पाइपलाइन में:राज्यपाल ने कहा- राजस्थान को सूखा-भूखा मत समझो, वेदांता ने की इंडस्ट्रियल पार्क की घोषणा

प्रवासी राजस्थानी दिवस के कार्यक्रम में वेदांता ग्रुप ने राजस्थान में इंडस्ट्रियल पार्क बनाने की घोषणा की है। चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि- इस पार्क में 200 इंडस्ट्रीज लग सकती हैं। यहां इन्हें हर तरह की सुविधा मिलेगी।

जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) के उद्घाटन सेशन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि- अब हम आपसे निवेदन करते हैं कि आप राजस्थान में भी काम करें। यहां 2 साल में सब बदल गया है।

उन्होंने 14 नए राजस्थान चैप्टर की भी घोषणा की। वहीं, कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल ने राजस्थानियों से राजस्थान का ब्रांड एंबेसडर बनने और यहां इंवेस्टमेंट लाने की अपील की।

बुधवार सुबह 10.30 बजे पहले प्रवासी राजस्थानी दिवस का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया।

प्रवासी राजस्थानी दिवस के कार्यक्रम प्रगति पथ के उद्घाटन के दौरान राज्यपाल, मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे।
प्रवासी राजस्थानी दिवस के कार्यक्रम प्रगति पथ के उद्घाटन के दौरान राज्यपाल, मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे।
प्रगति पथ हॉल में राजस्थान के लोकल बिजनेस, हेरिटेज से जुड़ी एक एग्जीबिशन भी लगाई गई है।
प्रगति पथ हॉल में राजस्थान के लोकल बिजनेस, हेरिटेज से जुड़ी एक एग्जीबिशन भी लगाई गई है।

13 नीतियां जारी करेगी राजस्थान सरकार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिछले साल प्रवासी राजस्थानी दिवस की घोषणा की थी। पहले राजस्थानी दिवस पर आज राजस्थान के बैकग्राउंड वाले दुनिया के बड़े बिजनेसमैन को सरकार ने इनवाइट किया है। इनमें वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल, वेलस्पन ग्रुप की दीपाली गोयनका सहित कई बिजनेसमैन शामिल हैं। सरकार आज बड़ी कंपनियों के साथ 1 लाख करोड़ के समझौते कर सकती है।

प्रवासी राजस्थानी दिवस में क्या बोले स्पीकर

  • भजनलाल शर्मा (मुख्यमंत्री): प्रवासियों के लिए हमने अलग विभाग भी बनाया है। आपसे निवेदन है कि अब आप यहां आकर काम करें। उद्योगों को पूरी सुविधाएं मिल रही हैं। हम युवाओं के लिए भी नई नीति लाए हैं। नौकरी मिल रही है।
  • पीयूष गोयल (केंद्रीय कॉमर्स मिनिस्टर): राजस्थान में निवेश लेकर आइए। पूरी दुनिया में एक करोड़ से ज्यादा प्रवासी राजस्थानी रहते हैं। अगर हर प्रवासी राजस्थानी राजस्थान में अपना योगदान देगा तो दुनिया की कोई ताकत राजस्थान को भारत में नंबर एक बनने से रोक नहीं पाएगी।
  • राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ (उद्योग मंत्री, राजस्थान): हमारी सरकार ने जो इज ऑफ बिजनेस की दिशा में काम किया। 37 इंडस्ट्रियल एरिया, 2000 इंडस्ट्रियल प्लॉट बनाए। कई तरीके की पॉलिसी बनाई, जिससे आपको बिजनेस करने में आसानी हो।
  • अनिल अग्रवाल (वेदांता ग्रुप): यहां बनने वाले इंडस्ट्रियल पार्क में जिंक, सिल्वर,सल्फ्यूरिक एसिड, फास्फोरिक एसिड और उसके साथ में एल्युमिनियम और कॉपर बेस की इंडस्ट्री लगा सकते हैं। इस पार्क में 2 करोड़ से लेकर 100 करोड़ की इंडस्ट्रीज लगाई जा सकती है।
  • गुलाबचंद कटारिया (राज्यपाल): हम जितनी पैरवी राजस्थान की प्रवासियों के बीच नहीं कर सके। उससे ज्यादा अकेले पैरवी तो अनिल अग्रवाल ने कर दी। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानी देश-विदेश में राजस्थान का नाम रोशन किया है। मैं तो फिलहाल टेंपरेरी प्रवासी हूं।

अब देखिए- कार्यक्रम से जुड़ी PHOTOS…

प्रवासी राजस्थानी दिवस में राजस्थान के कलाकारों ने यहां पहुंचे बिजनेसमैन और दूसरे मेहमानों के लिए परफॉर्म किया।
प्रवासी राजस्थानी दिवस में राजस्थान के कलाकारों ने यहां पहुंचे बिजनेसमैन और दूसरे मेहमानों के लिए परफॉर्म किया।
इस दौरान कई बिजनेसमैन को भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सम्मानित किया।
इस दौरान कई बिजनेसमैन को भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सम्मानित किया।
राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित दूसरे लोगों ने प्रगति पथ हॉल में लगाई गई प्रदर्शनी की हर स्टॉल को देखा। उन्होंने हर स्टॉल के बारे में पूरी जानकारी भी ली।
राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित दूसरे लोगों ने प्रगति पथ हॉल में लगाई गई प्रदर्शनी की हर स्टॉल को देखा। उन्होंने हर स्टॉल के बारे में पूरी जानकारी भी ली।
जेईसीसी में हो रहे इस कार्यक्रम के लिए 8 हजार से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। उद्घाटन के दौरान करीब एक हजार लोग मौजूद रहे।
जेईसीसी में हो रहे इस कार्यक्रम के लिए 8 हजार से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। उद्घाटन के दौरान करीब एक हजार लोग मौजूद रहे।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179