पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने बताया की जयपुर शहर में हो रही वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु एवं वाहन चोरी की घटना का खुलासा करने हेतु आलोक सिंघल अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व,लक्ष्मी सुथार सहायक पुलिस आयुक्त आदर्शनगर जयपुर पूर्व के सुपरविजन में महेश चन्द्र गुर्जर पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
घटना विवरण :-
दिनांक 10.09.2025 को परिवादी गर्वित मौर्य पुत्र सीताराम मौर्य जाति रैगर उम्र 21 साल निवासी प्लाट नम्बर 65 मुकेश नगर पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर ने दर्ज कराया कि मेरी मोटर साईकिल नम्बर R160 SV 6899 जिसका चैसिस नम्बर MBLHAW227RAJ11524 और इंजन नम्बर HA11E8RAJ23632 है मैने दिनांक 09.09.2025 को शाम को घर के सामने लॉक लगा कर खड़ी की सुबह देखा तो मेरी मोटर साईकिल नही मिली आदि रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 227/2025 धारा 303(2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
कार्यवाही का विवरणः-
गठित टीम द्वारा मेहनत व लगन से कार्य कर घटना का खुलासा करने हेतु घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरो में फुटेज देखे। प्रकरण हाजा की घटना कारित करने वाला अभियुक्त मोनिश उर्फ मोनी पुत्र मोबिन उर्फ मुब्बी जाति मेव मुसलमान उम्र 23 साल निवासी जुम्मा कॉलोनी मस्जिद के पास वार्ड नंबर 12 पुन्हाना थाना शहर पुन्हाना जिला नूंह हरियाणा को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण का माल मशरूका मोटर साईकिल को जप्त किया गया है।
गिरफ्तार शुदा मुल्जिमा का विवरणः-
मोनिश उर्फ मोनी पुत्र मोबिन उर्फ मुब्बी जाति मेव मुसलमान उम्र 23 साल निवासी जुम्मा कॉलोनी मस्जिद के पास वार्ड नंबर 12 पुन्हाना थाना शहर पुन्हाना जिला नूंह हरियाणा
गठित टीम का विवरण
1.महेश चन्द्र गुर्जर पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व।
2. प्रहलाद हैड कानि. 1093 पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व।
3.मुकेश कुमार कानि. 2542 पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व।
4.हनुमान कानि. 10948 पुलिस थाना नगर जयपुर पूर्व






