जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता शाखा ने मंगलवार को जयपुर ग्रामीण के राडावास व खेजरोली क्षेत्र में सतर्कता जांच कार्यवाही की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) श्री महेन्द्र कुमार शर्मा एवं अधीक्षण अभियंता (सतर्कता) श्री बी.एल.शर्मा ने बताया कि सहायक अभियंता (सतर्कता) श्रीमती उपासना सिंह के नेतृत्व में टीम ने राडावास विद्युत सब डिवीजन क्षेत्र के अंतर्गत बी.एम.सी, ईंट भट्टा, पोल्ट्री फार्म व आवासीय परिसरों में 7 जगहों पर बिजली चोरी के मामले पकडे तथा खेजरोली सब डिवीजन क्षेत्र के अंतर्गत 1 पेट्रोल पम्प पर भी बिजली चोरी पकडी। इन 8 मामलों में कुल 18.81 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया है।
दुग्ध उत्पादक महिला सहकारी समिति (बीएमसी) में बिजली चोरीः – राडावास के हनुतपुरा स्थित एक बीएमसी की वीसीआर भरी गई और करीब 4.58 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया।
ईंट भट्टों में बिजली चोरी :- राडावास के महारखुर्द स्थित 2 ईंट भट्टां पर क्रमशः 2.18 लाख व 1.16 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया है।
आवासीय परिसरों में बिजली चोरी :- राडावास के हनुतिया एवं हनुतपुरा स्थित 3 आवासीय परिसरों में बिजली चोरी पर 2.89 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया है।
पोल्ट्री फार्म में विद्युत चोरी :- हनुतपुरा एक पोल्ट्री फार्म पर 2.59 लाख रूपए जुर्माना लगाया गया है।
पेट्रोल पम्प में विद्युत चोरी :- खेजरोली के सिंगोद खुर्द स्थित एक पेट्रोल पम्प पर 5.37 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया है।
संबंधित व्यक्तियों एवं उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर दिये गये हैं। टीम द्वारा मौके से सभी अवैध केबिल को जब्त कर लिया गया है।






