Traffic Tail

भरतपुर में रिटायर्ड डिप्टी जेलर के घर में घुसे चोर:10 तोला सोना, 1 किलो चांदी की ज्वेलरी ले गए; परिजन पड़ोस में ही थे

भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके में एक रिटायर्ड डिप्टी जेलर के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर घर से 10 तोला सोने और 1 किलो चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। घटना के दौरान घर के सभी व्यक्ति रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। घर की महिलाएं पड़ोस में ही थीं।

पड़ोसी के घर गई थी महिलाएं

रिटायर्ड डिप्टी जेलर सुरजीत सिंह निवासी न्यू पुष्प वाटिका कॉलोनी ने बताया कि कल मैं रूपवास रिश्तेदारी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। घर पर मेरी पत्नी और मेरी नातिन घर पर थी। 8 बजे तक मेरी नातिन मकान के सामने खेलती रही हैं। जिसके बाद सभी लोग रात करीब 9 बजे पड़ोसी के यहां चले गए। मेरी पत्नी किरनदेई घर का ताला लगाकर पड़ोसी के यहां गई थी।

मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर।
मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर।

घर के अंदर बिखरा मिला सभी सामान

किरनदेई अपनी नमासी के साथ अपने पति सुरजीत का इंतजार कर रही थी। 11 बजे सुरजीत अपने घर पहुंचा। जिसके बाद सुरजीत पड़ोसी के यहां से अपनी पत्नी को बुलाकर लाया। सुरजीत का परिवार जब घर पहुंचा तो, घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर आकर देखा तो, घर का सारा सामान बिखरा हुआ था।

डिप्टी जेलर के घर को चोरों ने बनाया निशाना।
डिप्टी जेलर के घर को चोरों ने बनाया निशाना।

10 तोला सोने और 1 किलो चांदी के जेवर चोरी

घर की तलाशी लेने पर पता लगा कि घर से 10 तोला चांदी और 1 किलो चांदी के जेवर चोरी हो गए हैं। इसके अलावा एक 15 हजार की घड़ी और घर का कुछ सामान गायब है। घटना के बाद पुलिस को सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179