Traffic Tail

चाकू की नोक पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार:एक महीने से पीछा कर परेशान कर रहा था आरोपी, 13 मामले दर्ज, हिस्ट्रीशीटर को भी दबोचा

जोधपुर में एक नाबालिग का महीनेभर से पीछा कर परेशान करने करने वाले आरोपी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने चाकू की नोक पर नाबालिग से छेड़छाड़ भी की थी। वहीं पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को भी गिरफ्तार किया।

जोधपुर कमिश्नरेट की देवनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा है। देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया- चाकू की नोक पर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी सचिन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने करीब महीनेभर पहले थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी उसका पीछा करता है और लगातार उसे परेशान कर रहा है।

आरोपी के खिलाफ 13 मामले दर्ज थानाधिकारी सोमकरण ने बताया- आरोपी सचिन आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ 13 मामले दर्ज हैं। आरोपी को सोमवार रात गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया गया। आरोपी चाकू की नोक पर डराता-धमकाता था।

नकबजनी की फिराक में घूम रहे हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा वहीं नकबजनी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हिस्ट्रीशीटर विनोद सिंह निवासी खेजड़ला हाल निवासी राजीव गांधी कॉलोनी को भी सोमवार देर रात पकड़ लिया गया। विनोद नकबजन है और इसके खिलाफ प्रताप नगर पुलिस थाना में कई मामले दर्ज हैं। प्रताप नगर थाने में इसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179