Traffic Tail

जोधपुर में नई सड़क बाजार के ट्रांसफॉर्मर में लगी आग:दुकानदारों में मचा हड़कंप, बैंक के नाम का बोर्ड भी जल गया

जोधपुर के नई सड़क स्थित ट्रांसफॉर्मर में आज सुबह अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल होने लगी। इसके चलते पास के ही एक कपड़ा शोरूम और बैंक की बिल्डिंग तक भी आग पहुंचने का खतरा था। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

आग से बैंक के नाम का बोर्ड आधा जल गया।
आग से बैंक के नाम का बोर्ड आधा जल गया।

आग लगने को घटना सुबह 10:45 बजे के करीब हुई। नई सड़क रोड पर एक बैंक की बिल्डिंग के बाहर लगे ट्रांसफॉर्मर में अचानक से आग लग गई। कोई समझ पाता इससे पहले ही आग विकराल हो गई। इस दौरान आस पास के लोग भी दशहत में आ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी। इस पर टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179