Traffic Tail

भरतपुर में मांस से भरे 2 कंटेनर पकड़े:मेडिकल टीमों को जांच के लिए बुलाया, यूपी से मुंबई जा रहा था वाहन

भरतपुर की सेवर थाना पुलिस ने दो मांस से भरे कंटेनर को पकड़ा है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि कंटेनरों में किस पशु का मांस भरा है। मेडिकल टीमें मांस की जांच कर रही हैं। पुलिस ने 4 लोगों को डिटेन भी किया है। मांस से भरे कंटेनर बरेली से बॉम्बे की तरफ जा रहे थे।

मेडिकल टीमें मांस की कर रही जांच

ग्रामीण सीओ कन्हैया लाल ने बताया कि गौ सेवकों द्वारा सूचना मिली थी कि मथुरा की तरफ से गोमांस लेकर जाया जा रहा है। जिसके बाद सेवर थाना पुलिस ने लुधावई टोल पर दो कंटेनर को रुकवाया गया। दोनों कंटेनर को थाने लाया गया है। कंटेनर मांस भरा हुआ है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है दोनों कंटेनर किस पशु का मांस है। मेडिकल टीम और FSL की टीम द्बारा मांस की जांच करवाई जा रही है।

चार लोगों को किया गया डिटेन

पुलिस ने चार लोगों को डिटेन किया है। जांच के बाद ही पूरा मामला साफ़ हो पाएगा। दोनों कंटेनर उत्तर प्रदेश के बरेली से बॉम्बे की तरफ जा रहे थे। गौ सेवकों को इसकी सूचना मिली तो, भरतपुर में गौ सेवकों ने कंटेनरों का पीछा किया। जिसके बाद कंटेनरों को पकड़ा गया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179