Traffic Tail

20 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार:कॉन्स्टेबल को डंपर से कुचलकर मारने का आरोप, 7 महीने से चल रहा था फरार

जोधपुर के लूणी थाना पुलिस ने 20 हजार के इनामी वांछित अपराधी शिवलाल विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। यह अपराधी पिछले सात महीनों से फरार था और लूणी थाने के टॉप-10 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल था। थानाधिकारी डॉ. हनवंत सिंह ने बताया कि शिवलाल कई गंभीर मामलों में फरार चल रहा था। 25 मई 2025 को खेजड़ली क्षेत्र में अवैध बजरी भराई की सूचना पर पुलिस चेतक टीम मौके पर पहुंची।

वहां दो जेसीबी मशीनें और बजरी से लदा एक डम्पर पाया गया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन लेकर भागने लगे। पीछा करने के दौरान उन्होंने कॉन्स्टेबल सुनील पर जानलेवा हमला किया और तेज रफ्तार से डम्पर चढ़ाकर बजरी बिखेरते हुए फरार हो गए। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल कॉन्स्टेबल सुनील बिश्नोई की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले में सुमेर विश्नोई, हापुराम, रविंद्र, महेंद्र, सागर और नौसिम खान समेत कई आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन शिवलाल घटना के बाद से ही छिपता फिर रहा था।

640 टन अवैध बजरी ज़ब्त उसी दिन खनिज विभाग के अधिकारी प्रेमप्रकाश द्वारा दी गई रिपोर्ट में बताया गया कि खेजड़ली में शिवलाल और कालूराम के परकोटे में भारी मात्रा में अवैध बजरी का स्टॉक रखा हुआ है। निरीक्षण के दौरान टीम ने 640 टन अवैध बजरी जब्त की थी। इस मामले में कालूराम और हापुराम को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। शिवलाल इस कार्रवाई में भी मुख्य आरोपी था और लगातार पुलिस से बचता रहा

विशेष टीम ने रणनीति बनाकर की गिरफ्तारी मामले की गंभीरता को देखते हुए लूणी थाना पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने सात महीने से फरार चल रहे इस इनामी अपराधी पर कड़ी निगरानी रखी। सूचना के आधार पर शनिवार को टीम ने तत्परता दिखाते हुए शिवलाल (46 वर्ष) निवासी लायंस नगर, खेजड़ली कलां को दबोच लिया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179