Traffic Tail

जंगल से लकड़ियां लाने गई 16 साल की नाबालिग लापता:परिवार ने युवक पर शक जताया, 25 साल की युवती भी बिना बताए निकली

सीकर जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की और 25 साल की युवती की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है, जिसके आधार पर अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पहला मामला 16 साल की नाबालिग लड़की का है। नाबालिग लड़की का परिवार घुमंतू जाति का है। उसके पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी 16 साल की नाबालिग लड़की 5 दिसंबर की सुबह 10 बजे के करीब जलाने की लड़कियां लेने के लिए जंगल में गई थी। जो वापस नहीं लौटी। परिवार ने जंगल और आसपास के एरिया में काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। परिवार ने एक युवक पर अपनी बेटी को भगा ले जाने का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।

दूसरा मामला 25 साल की युवती की गुमशुदगी का है। युवती की मां ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी 25 साल की बेटी जो 6 दिसंबर की दोपहर करीब 12:30 बजे घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की लेकिन बेटी का कुछ भी पता नहीं चल पाया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179