Traffic Tail

अजमेर में 5 जुआरियों को किया गिरफ्तार:मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, करीब डेढ़ लाख रुपए जब्त

अजमेर की क्लॉक टावर थाना पुलिस ने जुआ खेलते पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांचों के पास से दांव पर लगाई गई 1 लाख 47 हजार नगदी बरामद की है।

गिरफ्तार किए गए जुआरियों में पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज है। क्लॉक टावर थाना पुलिस ने जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्लॉक टावर थाना प्रभारी भीकाराम काला ने बताया कि थाना क्षेत्र में जुआ खेलने वाले जुआरियों पर अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत रात्रि में मुखबिर की सूचना पर चांद बावड़ी के पास दबिश दी गई। इस दौरान मौके पर हडकंप मच गया। पुलिस ने पांच जुआरियों को मौके से पकड़ कर गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 147000 नगदी बरामद हुई है। कुछ आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। मामले में अनुसंधान जारी है।

इन 5 को किया गिरफ्तार

  • ठठेरा चौक निवासी दौलत (53) पुत्र मन्नू माल
  • लोहार बस्ती निवासी नन्नू (23) पुत्र कैलाश लोहार
  • कंवर (40) पुत्र बाबूलाल
  • यूआईटी कॉलोनी निवासी बनवारी(38) पुत्र नरेश
  • रामगंज कॉलोनी निवासी विजेंद्र (32) पुत्र जीतराम
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179