Traffic Tail

एसआईपीएफ विभाग ने शुरू की व्हाट्सएप चैटबॉट सुविधा कार्मिक को मिलेगी खाता और लेजर की जानकारी कुछ ही सैकण्ड में

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पारदर्शी, सुगम एवं सुशासन के लक्ष्य को धरातल पर साकार करने के लिए उपमुख्यमंत्री (वित्त) दिया कुमारी के निर्देश पर राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग ने कार्मिकों की सुविधा के लिए एक नया व्हाट्सएप चैटबॉट लॉन्च किया है।

विभाग के संयुक्त निदेशक (जनसम्पर्क एवं मुख्यालय) प्रहलाद कुमार मीना ने बताया कि 9462255117 नम्बर को सेव करने पर यह ऑटोमेटिक एसआईपीएफ डिपार्टमेंट के नाम से सेव हो जाएगा।
इस चैटबॉट के माध्यम से कार्मिक को अपने खाता, लेजर और अन्य सम्बन्धित जानकारी सीधे व्हाट्सएप पर मिलेगी। व्हाट्सएप पर महत्वपूर्ण जानकारी, सभी संदेश एसआईपीएफ डिपार्टमेंट के नाम से दिखेंगे जिससे कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने में आसानी होगी कि वे अधिकारिक संदेश ही देख रहे है।

प्रहलाद मीना ने बताया कि विभाग की यह पहल डिजिटल सेवा को मजबूत करने और कार्मिक के समय व मेहनत बचाने के उद्देश्य से की गई है। इससे कार्मिकों की सुरक्षित, आसान और पारदर्शी तरीके से अपने वित्तीय विवरण तक पहुँच सुनिश्चित होगी। विभाग ने सभी कार्मिकों से अनुरोध किया है कि वे केवल अधिकारिक संदेशों पर भरोसा करें और किसी भी अनाधिकृत स्त्रोत से जानकारी साझा न करें। इस चैटबॉट के नाम से आने वाले किसी भी ई—मेल, संदेश, फोन पर विश्वास न कर अपनी कोई जानकारी साझा न करें।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179