Traffic Tail

पेट्रोल-डीजल की खपत के मद्देनजर कार्यक्रमों की संख्या में करें कटौती-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री का नई दिल्ली दौरा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के अनुरूप

राजस्थान में ईंधन बचत को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी

जनप्रतिनिधि काफिलों में गाड़ियों की संख्या में लाएं कमी

वाहनों के उपयोग में मितव्ययिता बरतें अधिकारी

पेट्रोल-डीजल की खपत के मद्देनजर कार्यक्रमों की संख्या में करें कटौती-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

हिंद रफ्तार,जयपुर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्र हित में विभिन्न विषयों पर की गई अपील का देशभर में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में राजस्थान सरकार ने भी पेट्रोल एवं डीजल की बचत को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

     मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने स्वयं भी अपने काफिले में वाहनों की संख्या में कमी करने का निर्णय लिया है। राज्य के समस्त अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी अपने वाहनों में मितव्ययिता बरतेंगे एवं अनावश्यक वाहनों का उपयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईंधन बचत के लिए कार्यक्रमों की संख्या में भी कटौती की जाए।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179