विधायक नौक्षम चौधरी ने कावड़िया मंदिर कामवन पहुंचकर श्रद्धा भाव से किए भगवान के दर्शन
हिंद रफ्तार जयपुर
मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं और मंदिर के पुजारी श्याम बाबा ने उनका स्वागत किया।दर्शन करने के बाद विधायक नौक्षम चौधरी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच नीचे बैठकर प्रसाद ग्रहण किया, जिससे उनकी सादगी और धार्मिक आस्था देखने को मिली।

इस अवसर पर मंदिर के श्याम बाबा ने विधायक नौक्षम चौधरी को आशीर्वाद देते हुए क्षेत्र में सुख,शांति और समृद्धि की कामना की।विधायक ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

विधायक को मंदिर में अपने बीच पाकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रवि तिवारी,शहर उपाध्यक्ष डालचंद,शहर महामंत्री राजपाल यादव,महा मंत्री डॉ चन्द्रशेखर,शहर प्रवक्ता मनीष जयपुरिया,शहर उपाध्यक्ष घनश्याम टेलर,अमर सिंह समाजसेवी,शहर मंत्री अजय शर्मा कई स्थानीय लोग और भक्तगण उपस्थित रहे।विधायक की सादगी और जनता के बीच बैठकर प्रसाद ग्रहण करने की भावना की लोगों ने सराहना की।






