Traffic Tail

स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित

जिला कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर चंपालाल जीनगर ने की। इस दौरान जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी,गुणवत्तापूर्ण और जनोन्मुखी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

जिला कलेक्टर ने आयुष्मान भारत योजना,जननी सुरक्षा योजना,लाडो प्रोत्साहन योजना,प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान,एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान तथा संपूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम सहित सभी निर्धारित स्वास्थ्य लक्ष्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों में बेहतर समन्वय और टीमवर्क के साथ कार्य करते हुए हेल्थ इंडिकेटर्स में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को सुलभ एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें।बैठक में उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (हेल्थ ) डॉ.रामकिशोर सारण ने जिले के स्वास्थ्य संकेतकों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा के दौरान जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि उप-स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर बलगम जांच की सुविधा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए।साथ ही टीबी रोगियों की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार तथा निक्षय पोर्टल पर सभी मरीजों का डाटा नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए गए।जिले में निक्षय मित्रों की संख्या बढ़ाने के लिए भी प्रभावी प्रयास करने पर बल दिया गया।बैठक में जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश वर्मा ने उन्होंने मातृ मृत्यु दर,शिशु मृत्यु दर, टीकाकरण कवरेज,संस्थागत प्रसव,एनीमिया जांच एवं उपचार सहित प्रमुख स्वास्थ्य मापदंडों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया।

अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.शीशराम चौधरी ने परिवार कल्याण एवं एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की. वहीं जिला क्षय रोग निवारण अधिकारी डॉ.श्रवण राव ने राष्ट्रीय टी.बी.मुख्य नियंत्रण कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायत अभियान की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया। बैठक में जिला औषध भंडार प्रभारी डॉ.राजेश पाराशर, एनएचएम के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सोनी व जेएलएन अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के.अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किये.इस मौके पर जिला लेखा प्रबंधक जीवन पाल,एनयूएचएम के डीपीएम डॉ. चंद्र सिंह शेखावत,मां योजना के डीपीसी सुनील भादू सहित अन्य जिला एवं ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।उप जिला अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179