राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमों व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा नागौर क्षेत्र के मैथी उत्पादक किसानों के हित में नागौरी पान मेथी को भौगोलिक संकेतक (GI Tag) दिलाने का मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष लगातार उठाने के बाद इस संबंध में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा अवगत सांसद बेनीवाल को पत्र भेजकर यह अवगत कराया गया है कि इस आवेदन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है।मंत्रालय से सांसद हनुमान बेनीवाल को प्राप्त जानकारी के अनुसार,नागौरी पान मेथी के लिए जीआई पंजीकरण हेतु आवेदन 13 अगस्त 2024 को दायर किया गया था।प्रारंभिक परीक्षण के बाद आवश्यक कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए थे,जिनका आवेदक द्वारा आंशिक रूप से समाधान प्रस्तुत किया जा चुका है।इसके उपरांत 6 फरवरी 2026 को अहमदाबाद में परामर्शदात्री समूह की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आवेदन का मूल्यांकन किया गया।समिति की अनुशंसा के आधार पर अनुपालन रिपोर्ट जारी की जाएगी।सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद आवेदन को जीआई जर्नल में प्रकाशित किया जाएगा,गौरतलब है कि सांसद हनुमान बेनीवाल लगातार पान मैथी को जीआई टैग दिलवाने के लिए प्रयासरत है और कई बार इस विषय को संसद में उठाया वहीं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात भी की।
यह कहा सांसद हनुमान बेनीवाल ने
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि नागौरी पान मेथी को जीआई टैग मिलने से क्षेत्र के किसानों को उनकी पारंपरिक और विशिष्ट उपज का उचित मूल्य मिलेगा,ब्रांड पहचान मजबूत होगी तथा निर्यात और बाजार के नए अवसर खुलेंगे साथ ही यह कदम नागौर जिले की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण साबित होगा,उन्होंने कहा कि वो क्षेत्र के किसानों और स्थानीय उत्पादों के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।






