Traffic Tail

यातायात नियमों की अवहेलना पर पुलिस ने 13 चालान काटे

कस्बे में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। थाना अधिकारी रामपाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाने के बाहर विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। पुलिस ने वाहनों पर अवैध रूप से चढ़ाई काली फिल्म भी मौके पर उतरवाई।

साथ ही बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, सीट बेल्ट नहीं लगाने और अन्य नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इस दौरान 13 चालान बनाए गए। थाना अधिकारी शर्मा ने कहा कि सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें, ताकि उनकी यात्रा सुरक्षित और सफल हो सके। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा। दीवान मुश्ताक, चालक सत्यवीर भी मौजूद रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179