Traffic Tail

तीन बैगों में भरकर लाया 28 किलो डोडा-पोस्त:पुलिस ने पकड़ा, माल भी जब्त; भीलवाड़ा से जयपुर सप्लाई करने लाया था

जयपुर की जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को अरेस्ट किया है। वह भीलवाड़ा से तीन बैगों में डोडा-पोस्त की सप्लाई लेकर जयपुर आया था। पुलिस ने तस्कर को अरेस्ट कर उसके कब्जे से 28 किलो डोडा पोस्त जब्त किया है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है।

डीसीपी (ईस्ट) संजीव नैन ने बताया- ड्रग तस्कर में आरोपी श्रवण कुमार (19) निवासी माण्डलगढ़ भीलवाड़ा को अरेस्ट किया गया है। बुधवार शाम मुखबिर से सूचना मिली कि एक ड्रग तस्कर सप्लाई देने जयपुर के दुर्गापुरा आ रहा है। सूचना पर एसएचओ (जवाहर सर्किल) आशुतोष सिंह और डीएसटी के एसआई बन्ना लाल व कॉन्स्टेबल राजेश, नीरज, हेमंत और दयाराम की टीम ने दबिश दी। जवाहर सर्किल इलाके में घेराबंदी कर संदिग्ध तस्कर को पकड़ा। जिसके पास तीन बड़े बैग थे।

बैगों की तलाशी लेने पर उसमें 27 किलो 818 ग्राम डोडा पोस्त भरा मिला। पुलिस ने आरोपी श्रवण कुमार को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भीलवाड़ा से सप्लाई लेकर जयपुर आया था। और उसे जयपुर के दुर्गापुरा में एक व्यक्ति को ये डोडा-पोस्त देना था। फिलहाल पुलिस आरोपी से डोडा-पोस्त की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More