Traffic Tail

जयपुर में 2 युवकों पर तलवारों से हमला, VIDEO:पड़ोसी के घर में छुपकर बचाई जान; आसपास के लोगों को आता देख भागे बदमाश

जयपुर में 6 बदमाशों ने 2 युवकों पर तलवारों से हमला कर दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। जान बचाने के लिए युवकों को घर में छिपना पड़ा। जब तक आसपास के लोग जमा हुए, बदमाश 2 बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए।

यह मामला 23 फरवरी का है, जिसका वीडियो बुधवार को सामने आया है। वीडियो में बदमाशों के हाथों में डंडे और तलवारें साफ दिखाई दे रही हैं। बदमाश बाइक से युवकों का पीछा करते हैं और मौका मिलते ही उन पर टूट पड़ते हैं। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह वारदात भट्टा बस्ती इलाके में हुई है।

अब देखिए, घटना से जुड़ी 3 PHOTOS…

बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार 2 युवकों का पीछा करके उन पर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान स्कूटी गिर गई।
बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार 2 युवकों का पीछा करके उन पर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान स्कूटी गिर गई।
जान बचाने के लिए दोनों युवक पास के घर में घुस जाते हैं।
जान बचाने के लिए दोनों युवक पास के घर में घुस जाते हैं।
बदमाश घर में घुसकर लोगों से मारपीट भी करते हैं।
बदमाश घर में घुसकर लोगों से मारपीट भी करते हैं।
स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा होने लगे, सभी आरोपी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर तेजी से भाग निकले।
स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा होने लगे, सभी आरोपी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर तेजी से भाग निकले।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

भट्टा बस्ती थाना के थानाधिकारी दीपक त्यागी ने बताया कि अभी तक थाने में कोई औपचारिक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। हालांकि, पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए 2 आरोपियों को सीआरपीसी की धारा 107 के तहत शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्ष एक ही समुदाय से जुड़े हैं। मामला आपसी रंजिश और पुरानी कहासुनी से संबंधित बताया जा रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। फिलहाल, इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More