Traffic Tail

चोर ने चोरी कर दुकान से नए कपड़े पहने-VIDEO:जयपुर में कॉस्मेटिक शॉप में माचिस की रोशनी में की वारदात; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

जयपुर में एक चोर ने कॉस्मेटिक शॉप में पहले चोरी की। इसके बाद अंडर गारमेंट्स बदलकर सामने ले गया। वहीं चोर ने इस दौरान लाइट नहीं जलाई। पूरी वारदात माचिस की तिल्ली जलाकर की। उधर वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

यह चोरी की वारदात हरमाड़ा थाना क्षेत्र के मंगल विहार बड़ की पिपली स्थित हेमश्री कॉस्मेटिक शॉप में मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे हुई। जानकारी के अनुसार चोर रात के समय दुकान की टीन तोड़कर छत के रास्ते अंदर घुसा था।

चोर दुकान से अंडर गारमेंट्स, कॉस्मेटिक सामान, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और नकदी चोरी कर फरार हो गया। चोरी के संबंध में दुकान मालिक सुभाष ने हरमाड़ा थाना में बुधवार सुबह मामला दर्ज कराया है।

हेड कॉन्स्टेबल हरिवीर सिंह ने बताया- चोरी के दौरान चोर ने दुकान में ही अंडर गारमेंट्स तक बदले।

पहले देखें चोर की वारदात करते हुए PHOTOS

हरमाड़ा थाना क्षेत्र के मंगल विहार बड़ की पिपली स्थित हेमश्री कॉस्मेटिक शॉप में मंगलवार देर रात चोरी की वारदात हुई।
हरमाड़ा थाना क्षेत्र के मंगल विहार बड़ की पिपली स्थित हेमश्री कॉस्मेटिक शॉप में मंगलवार देर रात चोरी की वारदात हुई।
पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
चोरी के दौरान चोर ने दुकान के अंदर ही अंडर गारमेंट्स तक बदले।
चोरी के दौरान चोर ने दुकान के अंदर ही अंडर गारमेंट्स तक बदले।

माचिस जलाकर रोशनी में की चोरी CCTV फुटेज में चोर करीब सवा घंटे तक दुकान में मौजूद रहा। इस दौरान उसने लाइट नहीं जलाई और माचिस की रोशनी में सामान व गल्ले में रखी नकदी तलाशता रहा। बाद में पेचकस की मदद से गल्ला तोड़कर उसमें रखे रुपए निकाल लिए।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179