Traffic Tail

रींगस अस्पताल में स्टाफ-संसाधन की कमी:विधायक ने विधानसभा में उठाई मांग, हेल्थ मिनिस्टर बोले- 35 करोड़ से बनेगा नया भवन

खंडेला विधायक सुभाष मील ने मंगलवार शाम विधानसभा सत्र के प्रश्नकाल के दौरान रींगस राजकीय उप जिला अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ और संसाधनों की कमी का मुद्दा उठाया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह ने जवाब दिया कि रींगस अस्पताल को उन्नत किया गया है और 35 करोड़ रुपए की लागत से नया उप जिला अस्पताल भवन बनेगा, जिसकी प्रक्रिया इसी वित्तीय वर्ष में शुरू होगी।

विधायक मील ने कहा कि रींगस राजकीय उप जिला अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ नहीं होने से कई विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद रिक्त पड़े हैं। इसके अलावा, नर्सिंग स्टाफ, आवश्यक मशीनरी और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की भी कमी है, जिन्हें तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने अस्पताल के नवीन भवन के निर्माण की समय-सीमा के बारे में भी पूछा।

विधायक ने बताया कि रींगस क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्याम भक्त आते हैं, और अभी खाटूश्यामजी का वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेला भी चल रहा है। साथ ही, जिले में सर्वाधिक सड़क हादसे रींगस क्षेत्र में होते हैं। रींगस में एक ट्रॉमा सेंटर भी बना हुआ है, लेकिन वहां भी आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। यह एक भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है, क्योंकि एक बड़ा शहर और आसपास के लगभग दो दर्जन गांव इसी अस्पताल से जुड़े हुए हैं। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर में जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने और रिक्त पदों को भरने की मांग की।

इस पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि रींगस उप जिला अस्पताल को क्रमोन्नत किया गया है। उन्होंने बताया कि 35 करोड़ रुपए की लागत से एक नया उप जिला अस्पताल भवन बनाया जाएगा और इसकी प्रक्रिया चालू वित्तीय वर्ष के दौरान शुरू हो जाएगी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More