Traffic Tail

जोधपुर में लगातार हो रही बाइक्स की चोरी:आज दो जगह से उठा ले गए बदमाश, भीड़भाड़ वाले इलाकों में कर रहे वारदात

जोधपुर में मोटरसाइकिल की चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वाहन चोर भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जोधपुर कमिश्नर रेट वेस्ट जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की दी घटनाएं सामने आई हैं।

बासनी थाने में रिपोर्ट में कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड थाना निवासी जयेश मेवाड़ा ने बताया कि वह किसी जानकार से मिलने के लिए जोधपुर एम्स आया था। गेट नंबर 3 के सामने अपनी बाइक खड़ी करके मिलने चला गया। जब वापस आकर वहां देखा तो बाइक नहीं मिली।

आसपास पूछने और ढूंढने पर भी पता नहीं चल पाया। कोई अज्ञात चोर मोटरसाइकिल को चुरा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कॉन्स्टेबल कमलचंद्र को सौंपी है।

भगत की कोठी में बाइक चोरी

दूसरा मामला भगत की कोठी थाने में सामने आया है। तंबोलिया बासनी माता का थान के रहने वाले महिपाल में थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसने अपनी मोटरसाइकिल आरिफ मोटर्स के पास खड़ी की थी। इसके बाद किसी काम से चला गया और वापस आकर देखी तो बाइक वहां नहीं मिली। कोई अज्ञात व्यक्ति उसे चुरा ले गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच सहायक उप निरीक्षक नेनाराम को सौंप गई है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179