Traffic Tail

चोरी की वारदात की जगह कमिश्नर ने किया दौरा:1 दिन में खुलासा करने पर लोगों ने पुलिस के समर्थन में लगाए नारे

जोधपुर के भीमजी का मोहल्ला में एक दिन पहले हुई चोरी की वारदात को लेकर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे। कमिश्नर ने स्थानीय लोगों से मिलकर पुलिस गश्त और कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए फीडबैक लिया।

बता दें कि इस क्षेत्र में रविवार को एक दुकान में चोरी की वारदात हुई थी। चोर दुकान से चांदी के बर्तन और अन्य सामान चुराकर ले गए थे। इस चोरी का पुलिस ने एक दिन में खुलासा कर दिया। इसके बाद कमिश्नर मौके पर सोमवार रात 9:53 बजे पहुंचे तो लोगों ने उनके सामने पुलिस के समर्थन में नारे लगाए। लोगों और व्यापारियों से बात करने के बाद पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश रात 10:30 बजे रवाना हो गए।

वारदात का खुलासा करने पर जताया आभार लोगों ने पुलिस कमिश्नर के सामने ACP मंगलेश चूंडावत और खांडा फलसा पुलिस के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान खांडा फलसा के थाना अधिकारी सुरेश पोटलिया और SI किशोर राजपुरोहित भी मौजूद रहे। लोगों ने पुलिस के हथाई कल्चर की सराहना की और जल्द चोरी की वारदात का खुलासा करने पर आभार प्रकट किया।

कमिश्नर ने कहा- पुराने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता हो, ये उनकी प्राथमिकता में हैं। विशेष तौर पर हथाई है, जिस पर लोग चर्चा करते हैं। इस व्यवस्था के कारण शहर सुरक्षित रहता है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये व्यवस्था आगे भी चले और इसे पुनर्जीवित करें। इसी क्रम में मैं यहां आया हूं।

उन्होंने कहा- मेरा विश्वास है कि जनता और पुलिस के बीच समन्वय कायम रहेगा। इसी तरह से हम संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोक लगा पाएंगे। हमारी पुरानी व्यवस्था है, जिसमें किसी भी संदिग्ध और असामाजिक तत्वों को प्रवेश करने पर टोका जाता है और पुलिस को सूचना मिलती है। ये व्यवस्था जारी रहे और संपत्ति संबंधी अपराधों में कमी आए, इसी पर फोकस है।

इस दौरान कमिश्नर पैदल ही गलियों में हथाई पर बैठे लोगों से चर्चा करते हुए नजर आए। कमिश्नर ने लोगों से पूछा कि पुलिस गश्त बराबर होती है या नहीं। इस पर लोगों ने बताया- यहां पुलिस भी एक्टिव है और स्थानीय लोग भी। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से भी फीडबैक लिया

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179