Traffic Tail

रामपुरा देवरिया खेड़ा से फरार आरोपी गिरफ्तार:25 किलो 180 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद, फुलिया कला पुलिस ने ठिकानों पर दबिश देकर पकड़ा

फुलिया कला थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई, जिसमें ग्राम रामपुरा देवरिया खेड़ा से 25 किलो 180 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ था।

थाना अधिकारी भवानी सिंह शेखावत (आरपीएस) के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के छिपने के ठिकानों पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नारायण (34) पुत्र लादू गुर्जर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179