Traffic Tail

शिक्षामंत्री बोले-कांग्रेस ने स्कूली बच्चों का भविष्य अंधकार में डाला:स्पीकर ने MLA को फटकारा; किरोड़ी ने कहा-नकली खाद-बीज बनाने वाली 27 फैक्ट्रियों पर ताले

प्रदेश के स्कूलों में खाली पदों से जुड़े सवाल पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- पिछली सरकार ने 6264 स्कूल क्रमोन्नत किए। एक भी नया पद सृजित नहीं किया।

अंग्रेजी स्कूल क्रमोन्नत किए, उनमें भी एक नया पद नहीं बनाया। कांग्रेस ने लाखों बच्चों का भविष्य अंधकारमय किया। बच्चों को कक्षा में बैठा दिया, लेकिन पढ़ाने वाला कोई नहीं था।

दिलावर ने कहा- हम स्कूलों में खाली पदों को भर रहे हैं। अभी तक 72 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। कांग्रेस ने पदों को भरा नहीं।

दिलावर के जवाब के दौरान बीच में टोकने पर स्पीकर ने विधायक को फटकार लगाई। स्पीकर ने कहा कि जिन्होंने सवाल लगाया है, पहले वे पूरक सवाल पूछेंगे।

किरोड़ी बोले- यूरिया-डीएपी की कमी नहीं

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि यूरिया-डीएपी की कोई कमी नहीं है। इस बार खाद के लिए कई जगह किसानों की लाइनें लगीं, लेकिन उतनी नहीं लगी।

कोई अनहोनी नहीं हुई। कहीं लाठीचार्ज नहीं हुआ, जैसा पिछले राज के दौरान हुआ करता था। केंद्र सरकार से हमें मांग के अनुसार यूरिया-डीएपी मिला। कहीं भी कमी नहीं है।

डॉ. किरोड़ी ने कहा- कई जगह किसानों की लाइनें लगीं, उसके कुछ कारण थे। एक तो इस बार मानसून लंबा चला और जमीन में लंबे समय तक नमी बनी रही। इससे रकबा बढ़ा और खाद की जरूरत ज्यादा हुई।

किरोड़ी ने कहा- पिछले राज में रिटेलर ट्रेडर्स की आदत बिगड़ गई थी। हमने नकली खाद-बीज बेचने और बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। 27 फैक्ट्री सीज की। उन पर अब भी ताले लगे हुए हैं।

वहीं, शनिवार को भी विधानसभा चलेगी, जिसमें सरकार के दो साल के कामकाज पर बहस होगी। दो साल बनाम पांच साल पर बहस के बाद कल शाम को सीएम भजनलाल शर्मा जवाब देंगे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179