Traffic Tail

डीडवाना कुचामन मै अनाधिकृत रूप से वाहन विक्रय करने वालों पर परिवहन विभाग की करवाई

सुप्रिया विश्नोई जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी, डीडवाना- कुचामन के
निर्देशानुसार परिवहन निरीक्षक गणपत सिंह रावत एवं परिवहन निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा
द्वारा गुरवार को डीडवाना-कुचामन में बिना ट्रैड्ड सर्टिफिकेट के संचालित 06 डीलर शोरूम
का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में रतन किआ लाडनू रोड़ डीडवाना पर 02 वाहनों,, श्री कृष्ण औऑटो
प्रा. लि. लाडनू रोड डीडवाना पर 02 वाहनों, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा नागौर ऑटोमोबाईल डीडवाना पर
০5 वाहनों, श्री मंगलम मोटर्स प्रा. लि. कुचामन सिर्टी पर 02 वाहनों, दक्ष मोटर्स (टाटा) कुचामन बाईपास
रोड़ कुचामन सिटी पर 02 वाहनों एवं श्री कृष्ण हुंडई कुचामन सिटी पर 02 वाहनों को सीज किया
गया। निरीक्षण के दौरान शोरूम पर पाये गये 15 वाहनों सहित 06 शोरूम को सीज किया गया।
शोरूम प्रतिनिधि की उपस्थिती में शोरूमों को सीज कर पंचनामा चस्पा किया गया तथा
शोरूम संचालित नहीं करने हेतु पाबंद किया गया। भविष्य में भी अनाधिकृत रूप से वाहन विक्रय
करने वालों पर इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179