Traffic Tail

जयपुर में हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आया मजदूर, मौत:SMS अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम; पिता ने ठेकेदार पर दर्ज कराया केस

जयपुर में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। घर की छत के पास से जा रही 33 हजार केवी बिजली लाइन से झुलसने के बाद उसे SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं मृतक के पिता ने हरमाड़ा थाने में ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में दूदू के मोजमाबाद निवासी हेमराज बैरवा (35) की मौत हो गई। वह निर्माणाधीन मकानों पर मजदूरी का काम करता था। वह विजय नगर विस्तार में एक साइड पर ठेकेदार बनवारी लाल के पास मजदूरी का काम कर रहा था। 6 फरवरी को घर की छत पर लोहे का जाल काटने का काम कर रहा था। इस दौरान घर के पास से जा रही 33 हजार केवी बिजली लाइन से उसे करंट लग गया। जिसके बाद वह गंभीर रूप से झुलसकर छत पर साइड में गिर गया।

आनन-फानन में साथी मजदूरों ने गंभीर झुलसी हालत में हेमराज को SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। जिसकी इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। मेडिकल सूचना पर हरमाड़ा थाना पुलिस हॉस्पिटल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतक के पिता मदन लाल ने लापरवाही के चलते मौत होने का आरोप लगाते हुए ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More