Traffic Tail

आंधी पुलिस ने अवैध चेजा पत्थर से भरे दो ट्रैक्टर:एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे ड्राइवर की तलाश जारी

जयपुर ग्रामीण की आंधी थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध चेजा पत्थर से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जयपुर ग्रामीण एसपी राशि डोगरा डूडी के निर्देश पर जिले में अवैध खनन व परिवहन रोकने के अभियान के तहत की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा रणवीर सिंह मीणा और वृत्ताधिकारी जमवारामगढ़ रामकिशन विश्नोई के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी आंधी नीरज गुप्ता (आरपीएस प्रोबेशनर) के नेतृत्व में दो पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने 19 फरवरी 2026 को कार्रवाई करते हुए करीब 13 टन अवैध लाल चेजा पत्थर का परिवहन कर रहे दो बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए।

पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोलीवाड़ा रोड पर रामजीपुरा तिराहा के पास एनएच-148 से जब्त किया। इस दौरान अभियुक्त राहुल पुत्र कमलेश मीणा (23 वर्ष), निवासी राधागोविंदापुरा, थाना आंधी को गिरफ्तार किया गया। दूसरा ट्रैक्टर-ट्रॉली एनएच-148 पर डांगरवाड़ा तलाई के पास से जब्त किया गया, लेकिन उसका चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

दोनों ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ अवैध खनन के अलग-अलग दो प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है। जब्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में से एक में 6 टन चेजा पत्थर था। दूसरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में 7 टन चेजा पत्थर था।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179