Traffic Tail

हाईकोर्ट को 9वीं बार मिली बम से उड़ाने की धमकी:आधे घंटे देरी से शुरू हुई सुनवाई, सीजेआई कल आ रहे जयपुर

राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बैंच को आज 9वीं बार बम से उड़ाने की धमकी मिली। हाईकोर्ट प्रशासन के पास हमेशा की तरह आज भी बम से उड़ाने की धमकी का मेल आया। इसके बाद पुलिस के आलाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।

सूचना पर डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंची। पूरे परिसर की तलाशी ली गई। लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस पूरे घटनाक्रम के कारण हाईकोर्ट में आज नियमित सुनवाई करीब आधे घंटे देरी से सुबह 11 बजे शुरू हो सकी।

बता दें कि शुक्रवार को सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत जयपुर आ रहे हैं। वे यहां साइबर सिक्योरिटी सेमिनार का उद्घाटन करेंगे। इसी बीच हाईकोर्ट को तीन दिन में दूसरी बार बम की धमकी मिली है।

राजस्थान हाईकोर्ट में बम की धमकी मिलने से लगातार सुनवाई प्रभावित हो रही हैं।
राजस्थान हाईकोर्ट में बम की धमकी मिलने से लगातार सुनवाई प्रभावित हो रही हैं।

साढ़े तीन महीने में 9 बार मिली बम की धमकी

राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बैंच को पिछले चार महीने में 9वीं बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। 31 अक्टूबर 2025 को हाईकोर्ट प्रशासन के पास पहली बार धमकी भरा मेल आया था। लेकिन उसके बाद से लगातार कुछ समय के अंतराल में इस तरह के मेल आ रहे हैं। इसके बाद हाईकोर्ट को 5 दिसंबर, 8, 9, 10 और 11 दिसंबर को धमकी मिली। वहीं, साल 2026 में 6 और 17 फरवरी को हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

मेल करने वाले को पकड़ना मुश्किल, लेकिन नामुमकिन नहीं

साइबर लॉ से जुड़े वकील आदर्श सिंघल का कहना है कि इस मामले में मेल करने वाले को पकड़ना मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं है। उन्होने कहा- इस तरह के मामलों में मेल करने वाला व्यक्ति वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल करता है।

वीपीएन में आईपी एड्रेस बदलता रहता है। ऐसे में पुलिस आईपी एड्रेस के जरिए उस व्यक्ति तक नहीं पहुंच पाती है। लेकिन ऐसा नहीं है कि उस व्यक्ति को पकड़ा ही नहीं जा सकता है। जो कंपनी वीपीएन प्रोवाइडर है, वो अपना डेटा रखती है। लेकिन दिक्कत यह है कि उनसे डेटा कैसे लिया जाए, डेटा के जरिए पुलिस मेल करने वाले तक पहुंच सकती हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179