Traffic Tail

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर केमिकल से भरा टैंकर पलटा:रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने मारी टक्कर; तीन गंभीर घायल

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर रॉन्ग साइड से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने एक टैंकर को टक्कर मार दी, जिससे टैंकर पलट गया। टैंकर में हाइड्रोजन पेरोक्साइड नामक केमिकल भरा हुआ था।

टक्कर के बाद टैंकर से केमिकल का रिसाव शुरू हो गया, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया। घटना शाहपुरा की आंतेला पुलिया के पास शिवा ढाबा के सामने बुधवार रात करीब 9:15 बजे की है।

सूचना मिलते ही शाहपुरा पुलिस और शाहपुरा, पावटा,विराटनगर की दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने केमिकल रिसाव को रोकने और हटाने का काम शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद यातायात को आंशिक रूप से चालू करवाया गया।

पावटा अग्निशमन प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि हाइड्रोजन पराँक्साइड से भरे टैंकर जो की जयपुर – दिल्ली रोड से जा रहा था। दिल्ली – जयपुर रोड से आ रहे ट्रेलर ड्राइवर को नींद की झपकी आने टक्कर मारी। जिससे टेंकर लीक होने से हाइड्रो केमिकल रिसाव होने से धुआं ही धुंआ हो गया। हादसे में तीन लोग गंभीर घायल है, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है।

वहीं पलटे टैंकर को खडा सही कर दिया गया है. लेकिन गैस रिसाव लगातार चालू रहा।

अब देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS…

केमिकल से भरा ट्रक कंट्रोल से बाहर हो गया और पलट गया। ट्रक से केमिकल लीक होता रहा।
केमिकल से भरा ट्रक कंट्रोल से बाहर हो गया और पलट गया। ट्रक से केमिकल लीक होता रहा।
हादसे के बाद भी धुआं उठता रहा।
हादसे के बाद भी धुआं उठता रहा।
सूचना मिलते ही शाहपुरा पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
सूचना मिलते ही शाहपुरा पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
दुर्घटना में ट्रैक्टर का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
दुर्घटना में ट्रैक्टर का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179