Traffic Tail

वेश बदलकर पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार:दो बुलेट बाइक बरामद, नशे का शौक पूरा करने के लिए करते थे चोरी

अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस ने बुलेट चोरी करने वाली गैंग के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार किए हैं, जिनसे चोरी की गई दो रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक बरामद की हैं। दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। शौक पूरा करने के लिए बुलेट बाइक चोरी करते थे।

दोनों शातिर बदमाश सुनसान जगहों पर रेकी कर बुलेट का हैंडल लॉक तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। बाद में बाइक के अलग-अलग पार्ट्स बेच दिया करते थे। कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को घर के बाहर से वेश बदलकर पकड़ लिया।

कोतवाली थाना प्रभारी अनिल देव ने बताया कि 10 फरवरी 2026 को घूघरा घाटी निवासी शिवचरण ने मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें उसने बताया कि उसकी दुकान के बाहर बुलेट बाइक खड़ी की थी, जो चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर टीम का गठन किया, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

जिनसे चोरी की गई दो रॉयल एनफील्ड बुलेट बरामद की है।
जिनसे चोरी की गई दो रॉयल एनफील्ड बुलेट बरामद की है।

वेश बदल कर घर के बाहर से दोनों को पकड़ा

थाना प्रभारी अनिल देव ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए गए। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। चिह्नित होने पर आरोपियों के घर के बाहर 4 दिन तक वेश बदलकर निगरानी की। जिसके बाद जिला नागौर निवासी अमन खान (25) और बुद्धाराम (19) को दस्तयाब किया गया। जिन्होंने पूछताछ करने पर बाइक चोरी की वारदात करना कबूल किया है। दोनों आरोपियों से दो बुलेट बाइक बरामद की गई हैं।

नशे का शौक पूरा करने के लिए करते थे वारदात

दोनों आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि वे नशे के आदी हैं। अन्य शहरों में जाकर सुनसान जगह पर रेकी कर दोपहिया वाहनों के हैंडल लॉक तोड़कर चोरी करते हैं। बाद में पार्ट्स बदलकर सुनसान स्थान पर खड़े अन्य लोगों को बेच देते हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179