Traffic Tail

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पाली में किया मीडिया गैलेरी का लोकार्पण:बोले- मीडिया देश का चौथा स्तंभ, मीडिया मजबूत तो देश मजबूत रहेगा

पाली में मंगलवार को पाली कलेक्ट्रेट परिसर में पाली प्रेस क्लब की नई मीडिया गैलरी का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए समाज में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

लोकार्पण के बाद संबोधित करते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि मीडिया देश और समाज का आईना है, जो अच्छी-बुरी घटनाओं और कमियों को सामने लाता है। उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि अपराध की खबरों के साथ-साथ शहर, प्रदेश और देश में हो रहे सकारात्मक कार्यों को भी प्रमुखता से दिखाया जाए, ताकि समाज में प्रेरणा का वातावरण बने और लोग अच्छे कार्यों के लिए आगे आएं।

उन्होंने कहा कि वे मीडिया के सहयोग के लिए हमेशा तैयार हैं और भविष्य में विकास कार्यों के लिए यदि किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी तो वे तत्पर रहेंगे।

पाली के कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मीडिया गैलेरी का लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़।
पाली के कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मीडिया गैलेरी का लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़।

प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री, डीआईजी आदर्श सिंधू, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह, आईएएस बिरजू गोपाल, एसडीएम विमलेन्द्र सिंह राणावत, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, सहायक निदेशक जनसंपर्क सौरभ सिंगारिया सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

पाली के कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मीडिया गैलेरी का लोकार्पण के दौरान मौजूद शहरवासी और जनप्रतिनिधि, मीडियाकर्मी।
पाली के कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मीडिया गैलेरी का लोकार्पण के दौरान मौजूद शहरवासी और जनप्रतिनिधि, मीडियाकर्मी।

वरिष्ठ पत्रकारों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने वरिष्ठ मीडियाकर्मियों का साफा और माला पहनाकर सम्मान किया। इस मौके पर प्रेस क्लब परिसर में आत्मीय माहौल रहा और मीडिया-प्रशासन के बीच समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

पाली कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मीडिया गैलेरी का अवलोकन करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़, जिला कलेक्टर एलएन मंत्री, डीआईजी आदर्श सिधु और भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी।
पाली कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मीडिया गैलेरी का अवलोकन करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़, जिला कलेक्टर एलएन मंत्री, डीआईजी आदर्श सिधु और भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179