Traffic Tail

जोधपुर जिले में 42.8 करोड़ में बनेंगी सड़कें:शहरी जल योजना पर खर्च होंगे 50 करोड़, विधानसभा में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने की घोषणा

प्रदेश की डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने मंगलवार को विधानसभा में बजट रिप्लाई पेश किया, इस दौरान जोधपुर जिले को लेकर भी कई घोषणाएं की गई।

ये घोषणाएं की

  • ओसियां क्षेत्र की की ढाणियों को डामर सड़क से जोड़ने ओर मिसिंग लिंक सड़कों के काम के लिए 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा।
  • ओसियां के खाबड़ा कला गांव से भाटियो की ढाणी, बाना की सरहद तक 3.5 किमी डामर सड़क का निर्माण 1 करोड़ 70 लाख रुपए से करवाया जाएगा।
  • लूणी के NH 125 पुनियों की प्याऊ से जनादेसर तक की 13 किमी सड़क का चौड़ीकरण 17 करोड़ की लागत से किया जाएगा
  • शेरगढ़ के गोपालपुरा से सामराऊ सरहद मिसिंग लिंक सड़क 8 किमी 3 करोड 20 लाख रुपए
  • शेरगढ़ के खुड़ियाला चिड़वाई सड़क 8 किमी का 3 करोड 20 लाख की लागत से निर्माण
  • भोपालगढ़ विधानसभा के बनाड़ NH 112 गुर्जरों का बास से विश्नोईयों की ढाणी से जाजीवाल विश्नोइयान तक 8 किमी सड़क निर्माण 5 करोड़ 60 लाख रुपए में किया जाएगा।
  • भोपालगढ़ के ग्राम पंचायत खांगटा से मेरासिया से खवासपुरा तक 10 किमी सड़क का निर्माण 3 करोड 50 लाख से किया जाएगा।
  • बिलाड़ा विधानसभा के जीएसएस बोरुंदा से जगन्नाथ कृषि फार्म तक 1.5 किमी सीसी सड़क का निर्माण 1 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा।
  • बिलाड़ा में गांव खांगटा के भीलों व सांखला जैतमालो की ढाणी तक 6 किमी सड़क का निर्माण 2 करोड़ 10 लाख रुपए से किया जाएगा।
बजट रिप्लाई में जोधपुर को नाइट टूरिज्म से जोड़ने पर कोई घोषणा नहीं की गई।
बजट रिप्लाई में जोधपुर को नाइट टूरिज्म से जोड़ने पर कोई घोषणा नहीं की गई।

पेयजल सुधार के लिए

जोधपुर नगर निगम क्षेत्र में स्थित गांव आंगनवा, बासनी बेंदा, खोखरिया, नांदड़ी, उचियारड़ा, पाल, गोलासनी, श्रीयादे नगर और खारडा रणधीर को शहरी जल योजना से लाभान्वित करने के लिए पाइपलाइन का काम करवाया जाएगा। इसके लिए 50 करोड़ रुपए लागत आएगी।

अन्य घोषणाएं

  • बालेसर के सोरली नाडी में 33/11 KV GSS
  • रावलगढ़ शेरगढ़ में GSS
  • जोजरी ओर बांडी नदी में गिरने वाले ट्रीटेड पानी को पाइप लाइन के जरिए पचपदरा रिफाइनरी तक पहुंचाने के लिए DPR बनाई जाएगी।
  • सरदारपुरा विधानसभा के जिला अस्पताल पावटा में CT स्कैन मशीन सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • उम्मेद हॉस्पिटल जोधपुर में शिशु इमरजेंसी वार्ड के सेकंड फ्लोर का विस्तार होगा।
  • गणेश मंदिर रातानाड़ा में विकास और सौंदर्यकरण के काम करवाए जाएंगे।
  • सूरसागर में अमर शहीद हेमू कालानी की स्मृति में स्मारक बनाया जाएगा।
  • शेरगढ़ के सुवालिया में पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नयन
  • शेरगढ़ के चाबा में नई पुलिस चौकी खोली जाएगी
  • धवा में पुलिस थाना खोलने की घोषणा
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179