Traffic Tail

कुचामन सिटी  में गैंगस्टरों की धमकी के खिलाफ जनाक्रोश:

कुचामन सिटी में गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण गैंग द्वारा दी जा रही लगातार धमकियों और रंगदारी की मांगों के विरोध में आज कुचामन सिटी पूरी तरह ठप रही। व्यापारियों और आम जनता ने एकजुट होकर अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और शहर के मुख्य प्रदर्शनकारियोंर्गों से होते हुए पुलिस थाने के सामने जमकर प्रदर्शन किया। का नेतृत्व कर रहे ‘सर्वसमाज’ के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

​भाजपा नेता विजय सिंह पलाड़ा को मिली जान से मारने की धमकी

​ज्ञापन के अनुसार, हाल ही में भाजपा जिला उपाध्यक्ष और पंचायत समिति सदस्य विजय सिंह पलाड़ा को 13 फरवरी 2026 को गैंगस्टर द्वारा वॉइस नोट के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे पहले शहर के प्रमुख व्यवसायी रमेश रूलानिया की दिनदहाड़े हत्या के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि विदेश में बैठे अपराधी लगातार शहर के व्यापारियों को कॉल और वॉइस नोट भेजकर रंगदारी मांग रहे हैं, जिससे व्यापार करना मुश्किल हो गया है।

​प्रशासन को अल्टीमेटम: पीएम की सभा के बहिष्कार की चेतावनी

​प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने मांग की है कि ​धमकी प्राप्त करने वाले व्यक्तियों और उनके परिवारों को तुरंत हथियारबंद सुरक्षा मुहैया कराई जाए।​विजय सिंह पलाड़ा को मिली धमकियों के मामले की जांच एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (राजस्थान, जयपुर) को सौंपी जाए।​विदेश में बैठे गैंगस्टर्स और उनके स्थानीय गुर्गों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
​ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि प्रशासन ने इन अपराधियों पर लगाम नहीं लगाई, तो सर्वसमाज आगामी अजमेर में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा का बहिष्कार करेगा और काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराएगा।

​पुलिस थाने के सामने दिया धरना

​आज सुबह से ही कुचामन के बाजार पूरी तरह बंद रहे। सैकड़ों की संख्या में लोग पुलिस थाने के सामने धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार सूचित किए जाने के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने समझाइश की कोशिश की, लेकिन लोग ठोस कार्रवाई के आश्वासन पर अड़े रहे।
जिला पुलिस अधीक्षक रिचा तोमर ने कहा विजय सिंह द्वारा धमकी भरे वॉइस नोट की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की विशेष टीमें उन जिलों में दबिश दे रही हैं जहाँ से आरोपी जुड़े हुए हैं। साथ ही, उन लोगों की भी पहचान की जा रही है जो आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो करते हैं या पूर्व में उनके साथ किसी मामले में शामिल रहे हैं। पुलिस ने आमजन की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, ताकि लोग अपने आसपास के संदिग्ध व्यक्तियों या गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा कर सकें। यह जानकारी पुख्ता हो या न हो, पुलिस ने लोगों से इसे साझा करने का अनुरोध किया है।​चूँकि मुख्य आरोपी वर्तमान में विदेश में हैं, इसलिए राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय इस मामले को लेकर काफी गंभीर हैं। केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाकर आरोपियों को जल्द से जल्द भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा, जिले में बढ़ते नशे के चलन पर भी पुलिस सख्त है। कुचामन एक शिक्षा नगरी है, जहाँ बड़ी संख्या में युवा और बाहरी लोग रहते हैं, जो अक्सर नशे की चपेट में आ जाते हैं। पुलिस अब नशे के मूल स्रोतों और इसके पीछे के नेटवर्क की पहचान कर लगातार कार्रवाई कर रही है।

धरना स्थल पर यह रहे मौजूद

मकराना पूर्व विधायक रूपाराम मुरावतीया, डीडवाना विधानसभा चुनाव प्रत्याशी भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा, परबतसर पूर्व विधायक मान सिंह किनसरिया,भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा,आरएलपी नेता भूराराम शेषमा, युवा नेता रामनिवास पोषक ,विजेंद्र मुहाल, भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह कासेडा, खारिया सरपंच देवीलाल दादरवाल, शिव प्रताप सिंह पलाड़ा, करनी सेना अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, निजी स्कूल अध्यक्ष गोविंद राम शेषमा

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179