Traffic Tail

जिले में उद्यमिता जागरूकता संगोष्ठी का हुआ आयोजन

नागौर।स्थानीय सर्वोदया शिक्षण संस्थान में एमएसएमई तकनीकी विकास केंद्र द्वारा द्विवसीय उद्यमिता जागरूकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को केवल नौकरी खोजने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनने के लिए प्रेरित करना रहा।कौशल विकास के साथ-साथ युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के प्रति जागरूक कर आत्मनिर्भर बनने पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्य वक्ता ने छात्राओं को सफल उद्यमी बनने के आवश्यक गुणों की जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान समय में सरकार की विभिन्न योजनाएं युवाओं और महिलाओं के लिए नए अवसर प्रदान कर रही हैं।उन्होंने प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से बताया कि कैसे छोटे स्तर से शुरुआत कर भी बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।संगोष्ठी में स्थानीय कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष,बीएससी थर्ड ईयर की एनएसएस छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और उद्यमिता से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में संस्थान प्रशासन और एमएसएमई विभाग के अधिकारियों ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा उन्हें सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।संगोष्ठी के अंत में उपस्थित सभी छात्राओं एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर मौ शरिफ छींपा,रितु मालवीय,निशा कंवर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179