Traffic Tail

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार दो को रौंदा,VIDEO:ड्राइवर मौके से भागा, घटना CCTV में कैद, खाना खाने के लिए निकले थे दोनों युवक

जयपुर में एक और हिट एंड रन मामला सामने आया है। झोटवाड़ा क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार दो युवकों को कुचल दिया। जिसके बाद ड्राइवर स्कॉर्पियो लेकर मौके से भाग गया। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। दोनों स्कूटी से खाने खाने के लिए घर से निकले थे।

एक्सीडेंट थाना (वेस्ट) पुलिस ने मंगलवार दोपहर दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए। फिलहाल पुलिस स्कॉर्पियो ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

सीसीटीवी वीडियो में स्कॉर्पियो ड्राइवर दोनों स्कूटी सवार को कुचलता हुआ साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। जिसके बाद मौके पर लोग भागते हुए भी दिख रहे हैं।

पहले देखिए, घटना से जुड़ी ये PHOTOS

जयपुर में एक और हिट एंड रन मामला सामने आया है। झोटवाड़ा क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार दो युवकों को कुचल दिया।
जयपुर में एक और हिट एंड रन मामला सामने आया है। झोटवाड़ा क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार दो युवकों को कुचल दिया।
जयपुर में स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मारकर स्कॉर्पियो सवार मौके से भाग गया।
जयपुर में स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मारकर स्कॉर्पियो सवार मौके से भाग गया।
हादसे के बाद घटना स्थल पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद घटना स्थल पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।

पांच्यावाला सिरसी रोड पर रहते थे दोनों युवक

घटना झोटवाड़ा इलाके के कांटा चौराहे पर देर रात करीब 11:50 बजे की है। सीकर के नीमकाथाना निवासी मोहित (23) पुत्र कमलेश और भरतपुर के कुम्हेर निवासी वीरेन्द्र (40) पुत्र बोधुराम की मौत हो गई। दोनों युवक पांच्यावाला सिरसी रोड पर रहते थे। मोहित पढ़ाई करता था, जबकि वीरेन्द्र अपोलो फॉर्मेसी कंपनी में जॉब करता था।

घटना में सीकर के नीमकाथाना निवासी मोहित (23) पुत्र कमलेश और भरतपुर के कुम्हेर निवासी वीरेन्द्र (40) पुत्र बोधुराम की मौत हो गई।
घटना में सीकर के नीमकाथाना निवासी मोहित (23) पुत्र कमलेश और भरतपुर के कुम्हेर निवासी वीरेन्द्र (40) पुत्र बोधुराम की मौत हो गई।

झोटवाड़ा में पीछे से स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर

SHO (एक्सीडेंट थाना वेस्ट) रामकृपाल ने बताया कि देर रात दोनों स्कूटी पर सवार होकर घर से खाना खाने के लिए निकले थे। देर रात करीब 11:50 बजे झोटवाड़ा के कांटा चौराहे पर पीछे से आई ओवर स्पीड स्कॉर्पियो गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर फरार हो गया।

दोनों युवकों ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

रोड पर लहूलुहान हालत में स्कूटी सहित गिरे दोनों युवकों को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर गंभीर हालत में दोनों युवकों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। इलाज के दौरान दोनों ही युवकों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने FIR दर्ज कर अज्ञात स्कॉर्पियो गाड़ी और ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More