Traffic Tail

जयपुर में कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ का विधानसभा घेराव:पुलिस ने वाटर कैनन चलाया; गोविंद सिंह डोटासरा बोले- बीजेपी जनता के मुद्दों से ध्यान भटका रही

राजस्थान कांग्रेस के खेलकूद प्रकोष्ठ ने आज विधानसभा का घेराव कर दिया। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता घेराव में शामिल हुए।

इससे पहले बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता 22 गोदाम स्थित सहकार भवन पर इकट्ठा हुए और रैली के रूप में विधानसभा की ओर कूच किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और टकराव की स्थिति भी बन गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का प्रयोग करना पड़ा।

कांग्रेस के घेराव की PHOTOS

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली। डोटासरा ने मंच से कार्यकर्ताओं के सामने गमचा लहराया।
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली। डोटासरा ने मंच से कार्यकर्ताओं के सामने गमचा लहराया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया।
विधानसभा कूच के दौरान कांग्रेस र्कायकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई।
विधानसभा कूच के दौरान कांग्रेस र्कायकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई।

पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज दोपहर डेढ़ बजे जैसे ही विधानसभा की ओर बढ़ने का प्रयास किया, पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोक झोंक हुई।

कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड हटाने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमीन पठान ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे और सरकार को जवाब देना होगा।

बीजेपी सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती

घेराव के दौरान खेल प्रकोष्ठ के विरोध प्रदर्शन में गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई सीनियर कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। इस दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि विधानसभा गौहत्या के मुद्दे के चलते स्थगित है। डोटासरा ने कहा कि बीजेपी को गौमाता से कोई सरोकार नहीं है, उन्हें सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करनी है। जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे विषय उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के खेलकूद प्रकोष्ठ की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि अमीन पठान के नेतृत्व में यह विंग सभी प्रकोष्ठों में नंबर-वन पर काम कर रहा है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More