Traffic Tail

सूने मकान में चोरी,बिना नंबर की कार से आए बदमाश:जेवर और 20 हजार नगदी लेकर फरार, मेन गेट फांदकर अंदर घुसे

उदयपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र में ट्रेजर टाउन के सामने एक सुनसान मकान में चोरी की वारदात का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

जिसमें दो से तीन नकबापोश बदमाश बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार से आते हैं। कार मकान के सामने पार्क कर मेन गेट से फांदकर अंदर घुस जाते हैं। उनके हाथ में हथियार या फिर कटर जैसी चीज भी थी, जो प्ला​स्टिक के कट्टे के अंदर थी।

इसके बाद वे घर में से सोना-चांदी सहित करीब 20 हजार रुपए की नकदी चुराकर ले गए। घटना 14 फरवरी देर रात की है। सुबह जब परिवार घर पहुंचा तो कमरों के ताले टूटे देख हैरान रह गए।

अंदर सामान बिखरा हुआ था और सोना-चांदी की ज्वैलरी सहित नकदी गायब थी। पीड़ित ने बड़गांव थाने में मुकदमा दर्ज करा चोरों को जल्द पकड़ने और चोरी का सामान वापस दिलाने की मांग की है।

तीन नकबापोश बदमाश बिना नंबर की काले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से आते हैं। कार मकान के सामने पार्क कर देते हैं और मैन गेट से फांदकर अंदर घुस जाते हैं।
तीन नकबापोश बदमाश बिना नंबर की काले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से आते हैं। कार मकान के सामने पार्क कर देते हैं और मैन गेट से फांदकर अंदर घुस जाते हैं।

परिवार किसी काम से ईसवाल गया था: एएसआई बड़गांव थाने के ASI सोहन सिंह राणावत ने बताया कि पीड़ित तोकिर हुसैन (72) ऑटोमोबाइल कंपनी से रिटायर्ड हैं और उनके दो बच्चे हैं। परिवार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ईसवाल में फैमिली फ्रेंड के यहां किसी काम से गया था। इसी मौके का फायदा उठाकर चोर मैन गेट फांदकर अंदर घुसे थे।

उन्होंने सीसीटीवी कैमरे तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस टीम अब इसी आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179