Traffic Tail

उदयपुर पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 10 साल से फरार शातिर अंतर-राज्यीय नकबजन गदेड़ी गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने पिछले एक दशक से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे शातिर नकबजन और लुटेरे को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
कृषि मंडी में दहशत फैलाते पकड़ा गया बदमाश
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम को पुख्ता सूचना मिली कि बलिचा कृषि मंडी क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर हाथ में नंगी तलवार लेकर आमजन को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चारण के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक अवैध तलवार बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी मदन नाथ उर्फ गदेड़ी पुत्र रामू उर्फ रामलाल उदयपुर के सेक्टर 14 स्थित इंदिरा कॉलोनी का निवासी है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह आरोपी पिछले 10 सालों से फरार चल रहा था, आरोपी ने राजस्थान के उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, पाली, सिरोही और पड़ोसी राज्य गुजरात के विभिन्न जिलों में चोरी, नकबजनी और लूट की 25 से अधिक वारदातों को अंजाम दिया है।
यह बदमाश राज्य के 07 अलग-अलग पुलिस थानों और गुजरात पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। यह कार्यवाही एएसपी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और सीओ गोपाल चंदेल के सुपरविजन में और एसएचओ राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में संपन्न की गई। टीम में एएसआई मनोहर सिंह, कानि. दिनेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह एवं अंकित सिंह शामिल थे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179