Traffic Tail

500 के नोटों की गड्डी छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार:साढ़े 48 हजार बरामद किए; सूने मकान से नकदी-जेवरात व सामान चोरी

अजमेर के केसरगंज रावण की बगीची क्षेत्र में दो दिन पूर्व युवक से 50 हजार रुपए छीनकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने तलाश कर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से लूट के साढ़े 48 हजार रुपए की नगदी भी बरामद कर ली है।

ब्लॉक टावर थाना सीआई भीखाराम काला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हीरा बैण्ड के पास, गुर्जर धरती, अलवर गेट निवासी सुनील कोली (23) पुत्र महेन्द्र है। चूने भट्टे वाली गली, रावण की बगीची केसरगंज निवासी वरूण तोमर (23) पुत्र अरविन्द तोमर ने 13 फरवरी को रिपोर्ट दी थी कि उसकी मदार में कबाड़ी की दुकान है। जहां से 12 फरवरी को दुकान के कर्मचारी सुंदर को मेरे घर रावण की बगीची पर 50 हजार रुपए लेने के लिए भेजा था।

500 की गड्डी छीन ले गया

साथ ही घर पर मामी को फोन कर करके बोला कि सुन्दर रुपए लेने के लिए आ रहा है। सुन्दर जब दुकान से निकला तो उसके साथ में सुनील कोली नाम का युवक भी बैठकर गया था, जो रावण की बगीची में उतर गया। घर पर मामी ने सुन्दर को रुपए देने के लिए मेरे छोटे भाई शिव्यांश को भेज दिया। सुन्दर गली के बाहर कॉर्नर पर खड़ा था। जहां शिव्यांश सुन्दर को रुपए देने लगा।

उसी दौरान सुनील कोली ने शिव्यांश के हाथ से झपट्टा मार दिया और 500-500 रुपये के नोटों की गड्डी को छीन लिया और फरार हो गया। उक्त रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया। थाने की टीम बनाकर घटना स्थल व उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चैक किया। सुनील के संबंध में जानकारी जुटाई। पुख्ता सूचना मिलने पर उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया।

सूने मकान से गहने, नगदी व कीमती सामान चोरी

अजमेर के वैशाली नगर क्षेत्र में एक सूने मकान के चोरों ने ताले तोड़कर गहने, हजारों रुपए की नगदी व कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की रिपोर्ट पर कृष्णगंज थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित माधवनगर वैशाली नगर निवासी दीपक कुमार पुत्र दिवाकर शर्मा है।

उसने बताया कि वह 8 फरवरी को हैदराबाद 6 दिन की ऑफिशियल ट्रेनिंग पर गया था। उसके माता-पिता भी इसबीच उनके जयपुर स्थित निवास स्थान पर गए हुए थे। इसलिए घर सूना था। उसे 12 फरवरी को पड़ौसी ने फोन कर बताया कि उनके घर के ताले टूटे व दरवाजा खुला हुआ है। जिस पर उसने माता-पिता को सूचना दी। इस पर वह शाम तक घर पहुंच गए।

13 फरवरी को वह भी हैदराबाद से लौट आया। घर को चैक करने पर सामने आया कि चोर घर में रखा चांदी का एक ब्रासलेट, एचपी कंपनी का लैपटॉप मय बैग, अमेरिकन ट्यूरिस्ट अटैची, एक कपड़े का बैग, 10 हजार रुपए की नगदी सहित अन्य सामान को चोरी कर ले गए। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक कर रही है। जिससे चोर का सुराग मिल सके।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More