Traffic Tail

ऑनलाइन सट्टा-खाईवाली पर पुलिस की कार्रवाई:नीमकाथाना में एक आरोपी गिरफ्तार, नकदी और उपकरण जब्त

नीमकाथाना सदर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा एवं खाईवाली के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11,680 रुपए नकद जब्त किए।

इसके अलावा, एक मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, वाई-फाई डिवाइस, पेन ड्राइव, पोश मशीन और चेक बुक सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया।

सीआई राजेश डूडी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद थाना क्षेत्र के दिवातो की ढाणी, तन भूदोली में दबिश दी गई। मौके से नरेश कुमार पुत्र भगवानाराम को गिरफ्तार किया गया। नरेश कुमार नागवा, थाना धोद, जिला सीकर का निवासी है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर नीमकाथाना में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179