Traffic Tail

जयपुर में बदमाशों ने ज्वेलर को लूटा:27 लाख के गहने लेकर भागे बदमाश, शॉप बंद कर जाते समय वारदात

जयपुर में शनिवार रात बदमाशों ने एक ज्वेलर से लूट की वारदात को अंजाम दिया। ज्वेलर की कार को रुकवाकर बदमाशों ने डंडे से हमला किया। कार में रखा 27 लाख रुपए के गहनों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। प्रताप नगर थाना पुलिस ने सूचना पर नाकाबंद करवाई, लेकिन कार सवार लुटेरों का सुराग नहीं लगा।

कार के आगे गाड़ी लगाकर रोका

एसीपी (सांगानेर) हरिशंकर शर्मा ने बताया- लूट की वारदात श्योपुर निवासी रामनिवास सोनी के साथ हुई। उनकी वाटिका में गणपति ज्वेलर्स के नाम से शॉप है। रात करीब 7:30 बजे वह शॉप बंद कर कार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान प्रताप नगर में आरयूएचएस के पास अजय मार्ग पर पहुंचे थे। कार सवार बदमाशों ने उनकी कार के आगे अपनी कार लगाकर उन्हें रोक लिया।

50 ग्राम सोना, 7 किलो चांदी ले गए बदमाश

कार से उतरे बदमाशों ने डंडे से हमला किया। ज्वेलर की कार के शीशे तोड़ने के साथ ही मारपीट की गई। हमला कर बदमाश कार में रखा ज्वेलरी से भरा बैग लेकर भाग निकले। बैग में 50 ग्राम सोना और 7 किलो चांदी रखी थी। लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने कार सवार लुटेरों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी करवाई। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने के साथ लुटेरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को डिटेन किया है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179