Traffic Tail

जयपुर में चलती कार में लगी आग, VIDEO:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, सर्विस सेंटर से निकलते ही हादसा; 10 मिनट में जलकर राख

जयपुर में शुक्रवार रात चलती कार में आग लग गई। ड्राइवर ने कार से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से कार 10 मिनट में पूरी तरह जलकर कबाड़ में बदल गई।

फायर स्टेशन (मालवीय नगर) के अधिकारी कीर्ति ने बताया कि दौसा के बालाजी के रहने वाले महेन्द्र ने कार में आग लगने की सूचना दी थी। प्रताप नगर के महल रोड स्थित सर्विस सेंटर पर उन्होंने कार ठीक करवाई थी।

सर्विस करवाकर रात करीब 7:15 बजे वह कार लेकर निकले थे। जगतपुरा के 7 नंबर चौराहे के पास अचानक चलती कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते कार के अगले हिस्से में आग लग गई।

जगतपुरा के 7 नंबर चौराहे के पास अचानक चलती कार के बोनट से धुआं निकलने लगा।
जगतपुरा के 7 नंबर चौराहे के पास अचानक चलती कार के बोनट से धुआं निकलने लगा।

पूरी तरह से जलकर कबाड़ में बदली कार

कीर्ति ने बताया- ड्राइवर ने तुरंत कार को रोककर बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक तरफ का यातायात रोक दिया।

फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी की मदद से महज 10 मिनट में आग पर काबू पाया गया। आग से कार पूरी तरह से जलकर कबाड़ में बदल गई। रामनगरिया थाना पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि कार के बोनट में तारों में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More