Traffic Tail

दीवार कूदकर घर में घुसे चोर, जेवरात नगदी चुराकर भागे:सीसीटीवी में बाइक पर भागते दिखे; परिवार को टूटे मिले ताले

प्रधान जी का जाव के पास रहने वाले विनोद बगड़िया ने बताया कि उनका यहां मकान है। परिवार के सभी सदस्य पिता का ऑपरेशन होने के चलते गांव गए हुए थे।

वापस आने पर घर के ताले टूटे मिले। घर की तलाशी में करीब 5 लाख से ज्यादा के जेवरात, 50 हजार रुपए नगदी सहित अन्य सामान भी गायब मिला।

सीसीटीवी में दिखे चोर

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखने पर 12 से 13 फरवरी की रात को दो चोर पैदल मकान की तरफ आते नजर आ रहे हैं। चोरी करने के बाद बाइक पर कच्ची बस्ती वाले एरिया की तरफ जाते दिखाई दिए।

चोरी के बाद घर में बिखरा सामान।
चोरी के बाद घर में बिखरा सामान।

जिस मकान में चोरी की वारदात हुई वहां पर दीवार की ऊंचाई काफी कम है। ऐसे में अंदेशा है कि चोर दीवार फांदकर मकान में घुसे हो और फिर किसी औजार से ताले तोड़ दिए हो। उद्योग नगर पुलिस ने मौका मुआयना करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

चोरो ने मकान में खड़ी बाइक भी चोरी की और फिर फरार हो गए।
चोरो ने मकान में खड़ी बाइक भी चोरी की और फिर फरार हो गए।

दीवार कूदकर ताले तोड़ने का शक

उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया का कहना है कि मकान की दीवार की ऊंचाई काफी कम है।

ऐसे में अंदेशा है कि चोर दीवार फांदकर मकान में घुसे हो और फिर किसी औजार से ताले तोड़ तोड़कर चोरी की। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य एंगल से मामले में जांच जारी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More