Traffic Tail

नर्सिंग-ऑफिसर बोला- लड़के ही क्यों मरते हैं, फिर जहर खाया:सुसाइड से पहले बनाए वीडियो में कहा- न्याय नहीं मिले तो अस्थियां गटर में बहा देना

पाली में एक नर्सिंग ऑफिसर ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले उसने दो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। इनमें एक महिला को सुसाइड का जिम्मेदार बताया।

उसने आरोप लगाया कि महिला उसे ब्लैकमेल कर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है। मुझे बर्बाद करने वाली को सजा नहीं मिले तो मेरी अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित करने की बजाय गटर में बहा देना।

घटना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार रात 8 बजे की है।

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से गुरुवार देर शाम को प्राथमिक उपचार के बाद कैलाश नागौरा का जोधपुर रेफर किया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से गुरुवार देर शाम को प्राथमिक उपचार के बाद कैलाश नागौरा का जोधपुर रेफर किया गया। जहां उनकी मौत हो गई।

जोधपुर के हॉस्पिटल में पोस्टेड थे

पाली के केशव नगर के रहने वाले कैलाश नागौरा (36) जोधपुर के एमडीएम हॉस्पिटल में नर्सिंग ऑफिसर थे। गुरुवार रात को उन्होंने अपने घर में ही जहर खा लिया।

जहर खाने के तुरंत बाद एक महिला को वीडियो कॉल किया था। वही महिला उन्हें पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड लेकर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई।

अब पढ़िए- वीडियो में क्या बोले नर्सिंग ऑफिसर

जहर खाने से पहले बनाए वीडियो में नर्सिंग ऑफिसर ने कहा- मेरा नाम कैलाश नागौरा है। मैं आज अपना जीवन समाप्त कर रहा हूं और उसकी वजह है… (एक महिला का नाम लिया)।

उसने मुझे बदनाम और बर्बाद कर दिया। (महिला और परिवार का जिक्र)। इसकी तीन-चार सहेलियां भी लड़कों को बर्बाद करती हैं। हम बाहर घूमने गए।

एक दिन वह मेरे हॉस्पिटल आई और कहा कि तुझे बर्बाद कर दूंगी। मेरे स्टाफ सबको बोल दिया, वहां भी जीने के लायक नहीं छोड़ा। धमकी देकर गई कि समाज से तुझे बाहर करवाऊंगी।

आरोप- पैसे की डिमांड कर रही थी

नर्सिंग ऑफिसर ने वीडियो में महिला आरोप लगाते हुए कहा- वो कहती है कि तुझसे तेरी बीवी-बच्चे छीन लूंगी। अगर तुमने और पैसे नहीं दिए तो बर्बाद कर दूंगी। तेरे ऊपर 376 का मुकदमा कर दूंगी, नौकरी छीन लूंगी।

मेरे बीवी-बच्चे मायके हैं। मुझे मरने पर मजबूर कर रही है। इसका यही काम है – लड़कों को फंसाना, उनसे पैसा ऐंठना। पुलिस के जरिए डरा-धमका कर पीछा छुड़वा देती है। इसका मकान बना तब मैंने 3 लाख रुपए दिए।

मेरी पत्नी और बच्चे से नहीं मिलने देती। मेरी दादी की मौत हुई, तब गंगाप्रसादी में भी नहीं जाने दिया। आज मैंने उससे बात की तो बोली- तू अगर मुझे पैसे लाकर देगा तो ठीक, नहीं तो मैं तेरी कम्प्लेंट करूंगी।

समाज ने मुझे बाहर किया। समाज से पूछता हूं-क्या सिर्फ लड़का ही गलत होता है? मैंने कितने रुपए दिए, आप मेरा ट्रांजेक्शन चेक कर सकते हैं। इसने मुझे कम से कम 40 लाख से बर्बाद किया।

इसका हसबैंड है, वो… है। आज मैं अपना जीवन समाप्त कर रहा हूं। हमारे सब कुछ रजामंदी से हुआ, तो फिर मैं कहां गलत हूं?

अब मैं कोर्ट में जाऊं, कहीं पर भी जाऊं, तो आदमी की कौन सुने – बताओ आप?

आरोपी महिला पर सख्त कार्रवाई की मांग

कैलाश ने सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में आरोपी महिला पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा- इस केस की अच्छी तरीके से जांच होनी चाहिए और इसका सब कुछ सामने आना चाहिए। अगर जांच सही तरीके से नहीं हुई तो मेरे जैसे कई लड़के 376 के मामले में बर्बाद होते रहेंगे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179