Traffic Tail

जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर परिषद कुचामन के सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

जनसुनवाई के दौरान कुचामन शहर व आस पास के क्षेत्रों से आए नागरिकों ने जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक को जनसमस्याओं से कलक्टर को अवगत कराया।

जनसुनवाई में मुख्य रूप से पेयजल आपूर्ति, अतिक्रमण, बिजली, सड़क मरम्मत, शहर में रूडीप के कार्यों, राजस्व मामलों और सरकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित लगभग प्रकरण प्राप्त हुए जिनकी सुनवाई कर जिला कलक्टर डॉ खड़गावत ने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों की गंभीरता से जांच कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला कलक्टर ने अधिकारियों को मौके पर जाकर जन समस्याओं का भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर ने पुलिस अधिकारियों को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नियमित गश्त करने, साइबर अपराधों व नशे की प्रवृति पर रोकथाम करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल नेहरा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More