Traffic Tail

टाइगर को देख पर्यटकों ने गाड़ियां पीछे हटाई, VIDEO:रणथंभौर गणेश मंदिर मार्ग पर 30 मिनट तक घूमता रहा, पर्यटकों को रोका

सवाई माधोपुर के रणथंभौर ​टाइगर रिजर्व में टाइगर को आता देखकर पर्यटकों ने गाड़ियों को पीछे कर लिया। करीब 30 मिनट तक टाइगर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर घूमता रहा।

इस दौरान पर्यटकों को रोक लिया गया। टाइगर के रास्ते से हटने के बाद पर्यटकों और अन्य लोगों की गाड़ियां निकली। घटना बुधवार की है, इसका वीडियो आज सामने आया है।

फोटो में देखिए कैसे टाइगर सामने आते ही गाड़ियां बैक में दौड़ी…

टाइगर बुधवार शाम को अचानक टूरिस्ट की गाड़ियों के सामने आ गया था।
टाइगर बुधवार शाम को अचानक टूरिस्ट की गाड़ियों के सामने आ गया था।
टाइगर पर्यटकों की गाड़ियों की ओर बढ़ने लगा तो ड्राइवर ने गाड़ी को बैक किया।
टाइगर पर्यटकों की गाड़ियों की ओर बढ़ने लगा तो ड्राइवर ने गाड़ी को बैक किया।
टाइगर सड़क पर ही इकट्‌ठा हुए पानी में बैठ गया। इस दौरान पर्यटकों के साथ ही अन्य लोगों को रोक दिया गया।
टाइगर सड़क पर ही इकट्‌ठा हुए पानी में बैठ गया। इस दौरान पर्यटकों के साथ ही अन्य लोगों को रोक दिया गया।

कुछ देर सड़क पर घूमा, फिर पानी में बैठ गया

दरअसल, टाइगर शाम 5 बजे अपनी टेरिटरी से निकल मिश्रदर्रा गेट पर आ गया था। इस दौरान कुछ गाड़ियां वहां से निकल रही थी। टाइगर को देख गाइड और लोगों ने अपनी गाड़ियां वहीं रोक दी।

इसके बाद वह कुछ देर सड़क पर घूमता रहा। वह धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा। टाइगर को अपनी ओर आते देख लोगों ने गाड़ियों को पीछे लेना शुरू कर दिया।

सड़क किनारे इकट्‌ठा हुए पानी की तरफ टाइगर गया और वहां पर बैठ गया। कुछ देर वहां बैठा और फिर उठकर एक सफेद रंग की कार की तरफ बढ़ा।

टाइगर को अपनी तरह आते देख ड्राइवर ने गाड़ी रिवर्स लेना शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे तक टाइगर सड़क पर रहा। शाम करीब 5:30 बजे वह दोबारा जंगल की तरफ चला गया।

30 मिनट बाद जब टाइगर दोबारा जंगल की तरफ गया तो आवाजाही शुरू की गई।
30 मिनट बाद जब टाइगर दोबारा जंगल की तरफ गया तो आवाजाही शुरू की गई।

एक दिन पहले भी किले पर था मूवमेंट

पिछले दो दिन से लगातार किले और त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर टाइगर का मूवमेंट देखा जा रहा है। बुधवार को टाइगर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर आने की सूचना के बाद करीब 30 मिनट तक यहां आवाजाही को रोक दिया गया था।

टाइगर की मौजूदगी के दौरान वन विभाग की टीम सतर्क रही। एहतियात के तौर पर टाइगर की लगातार मॉनिटरिंग और ट्रेकिंग की जाती रही।

इससे पहले बुधवार सुबह रणथंभौर दुर्ग में भी टाइगर का मूवमेंट देखा गया था। मंगलवार रात को भी ख्वास जी के बाग में टाइगर नजर आया था।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179